• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

किरंदुल गौरव पथ पर गड्ढों को भरने में नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने दिखाई पहल, बने जनसेवा का उदाहरण

ByK Raghu Rao

Sep 27, 2025
Spread the love

किरंदुल गौरव पथ पर गड्ढों को भरने में नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने दिखाई पहल, बने जनसेवा का उदाहरण

किरंदुल, दंतेवाड़ा।
शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही माता के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा की ओर पदयात्रा शुरू हो चुकी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रात्रि में पैदल चलकर माता दंतेश्वरी के दर्शन को निकलते हैं। लेकिन किरंदुल के गौरव पथ की जर्जर हालत और जगह-जगह बने गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे।

प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से बार-बार अनुरोध के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने अपने पार्षद साथियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों के साथ मिलकर खुद ही इन गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया।

“अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल, मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।”
इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए इस नेक कार्य में कई लोग जुड़ते चले गए। बस स्टैंड से लेकर कोडेनार नंबर 4 तक स्थित पेट्रोल पंप तक सड़क के गड्ढों को भरने का काम दिनभर चलता रहा।

बबलू सिद्दीकी ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है। आज आधे से अधिक गड्ढों को भर दिया गया है और शेष गड्ढों को कल तक भर दिया जाएगा, ताकि माता के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

इस कार्य में प्रमुख रूप से जोविन्स पापाचन, राजू रेड्डी, अमित टंडन, राजू कुंजाम, पत्रकार किशोर रामटेके, रवि सरकार, बाल सिंह कश्यप, दिनेश प्रसाद सहित कई लोग शामिल रहे।

यह प्रयास न केवल एक समस्याग्रस्त स्थिति का समाधान है, बल्कि यह एक प्रेरणा भी है कि जब शासन-प्रशासन निष्क्रिय हो, तो समाज के जागरूक प्रतिनिधि एवं नागरिक आगे आकर जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: