• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

ग्राम कुटरेम में धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियों पर कार्यवाही

ByK Raghu Rao

Oct 19, 2025
Spread the love

24 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

**किरंदुल।** ग्राम कुटरेम सरपंचपारा निवासी हुर्रा कड़ती पर धारदार हथियार से हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 16 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने हुर्रा कड़ती के गले पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने तत्काल घायल को एनएमडीसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई गई।

घटना की जानकारी मिलते ही हुर्रा कड़ती की पत्नी श्रीमती मल्ले कड़ती की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध **अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 109(1) BNS** के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए **पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय**, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर**, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन** के मार्गदर्शन एवं **एसडीओपी किरंदुल श्री कपिल चंद्रा** के पर्यवेक्षण में आरोपी की खोज के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी **संजय यादव** के नेतृत्व में टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर लगाए गए और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को गांव के दो युवकों — **बामन कुंजाम** और **भीमा कुंजाम** (निवासी कुटरेम) पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।

दोनों आरोपियों ने बताया कि वे हुर्रा कड़ती को “बड्डे करता है जिससे परिवार के लोग बीमार पड़ते हैं” ऐसा मानते थे। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों ने 16 अक्टूबर की रात शराब पीने के बाद मिलकर साजिश रची। जब हुर्रा कड़ती अपने घर के आंगन में अकेले सोया था, तब **भीमा कुंजाम** ने अपने **टंगिया (धारदार हथियार)** से उसकी गर्दन पर तीन बार वार किया और मृत समझकर दोनों वहां से भाग गए।

पुलिस ने आरोपियों से **घटना में प्रयुक्त टंगिया** बरामद कर दोनों को **17 अक्टूबर 2025** को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में **थाना प्रभारी संजय यादव**, **एसआई हेम शंकर गुनेन्द्र**, **एएसआई के सीमाचलम**, तथा **आरक्षक मकसूदन मंडावी, अजय तेलाम और जोगा कुंजाम** का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: