बौद्ध समाज द्वारा आयोजित वर्षावास के अवसर पर नागार्जुन बौद्ध विहार विकास समिति, किरंदुल के तत्वावधान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संदीप साव, सचिव श्री साहिल छालीवाल एवं संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बौद्ध समाज के सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के विकास और व्यापारी एकता के लिए शुभकामनाएँ दीं।**समिति ने आशा व्यक्त की कि नव निर्वाचित टीम व्यापारी वर्ग के हितों एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण तथा बौद्ध समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
