नई दिल्ली। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को देखते हुए हिन्द सेना समाजसेवी संगठन ने युवा समाजसेवी रवि सरकार को महत्वपूर्ण पदों पर पदोन्नत किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने उन्हें युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं बस्तर संभाग मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी।पदग्रहण के अवसर पर दक्ष वैद्य ने रवि सरकार को निर्देशित किया कि वे समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ें। नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रवि सरकार ने कहा कि हिन्द सेना सामाजिक क्रांति की मशाल लेकर देश में व्याप्त धर्मांधता, जातीयता, क्षेत्रीयता और भ्रष्टाचार की जंजीरों को तोड़ते हुए मानव एकता की मिसाल कायम करेगी। उन्होंने जल्द ही देश के सभी राज्यों का दौरा कर ऊर्जावान और समर्पित नेतृत्वकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता देने की घोषणा की।रवि सरकार को दी गई बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में मंगेश वैद्य, चंद्रभान सिंह परिहार, डॉ. रामदयाल मीणा, बोया मैड्डुलेटी, योगेश वैद्य, संजीव मल्होत्रा, रत्नावली कौशल, कुलदीप सिंह, डॉक्टर गोपालकृष्णन, गुरदीप सिंह भाटिया, तथा सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल रहे।
हिन्द सेना में रवि सरकार को बड़ी जिम्मेदारी, युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं बस्तर संभाग मुख्य संयोजक नियुक्त*

Want to join the 91 club? Getting the right invite code can unlock some sweet benefits. You can use this official or fan made website to find working 91club Invite codes: 91clubinvitecode