किरंदुल । कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल पेश करते हुए बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल ने जरूरतमंदों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है। सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोपरि रखते हुए संघ द्वारा आज बेघर, गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया। इस पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर संतोष की मुस्कान देखने को मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष श्री संदीप साव, सचिव श्री साहिल छालीवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिशा प्रदीप शंकरन, श्री सुभाष हलदार, कोषाध्यक्ष श्री के. रघु राव, सह-सचिव श्री बप्पी मजूमदार एवं श्री संदीप गुप्ता, साथ ही कार्यालय सचिव श्री जितेन्द्र गुप्ता सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना संघ का सामाजिक दायित्व है। आगे भी ऐसे मानवीय कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के कमजोर व वंचित वर्गों तक समय-समय पर आवश्यक सहयोग पहुँच सके।

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ की इस पहल की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है, जिसने सर्दी से परेशान लोगों को राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
