• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

शेख नजमुल पर संगठन का विश्वास, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में नियुक्ति

ByK Raghu Rao

Dec 24, 2025
Spread the love

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अल्पसंख्यक मोर्चा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल ने किरंदुल निवासी भाजपा के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता शेख नजमुल को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है।गौरतलब है कि शेख नजमुल इससे पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की सेवा दे चुके हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा कि शेख नजमुल ने पूर्व में संगठन में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनका अनुभव और कार्यशैली संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर शेख नजमुल ने संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व—प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंडल प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा, मंडल महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन, पूर्व मंडल महामंत्री संजीव दास सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ताओं ने शेख नजमुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: