• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

बचेली में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल असरानी का हुआ भव्य स्वागत

ByK Raghu Rao

Jan 3, 2026
Spread the love

बचेली।

भाजपा युवा मोर्चा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल असरानी के पदग्रहण के बाद पहली बार लौह नगरी बचेली आगमन पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह स्वागत बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार, दिनांक 3 जनवरी को संपन्न हुआ।

लौहनगरी बचेली के हृदय स्थल माने जाने वाले हनुमान मंदिर चौक पर ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा फटाकों की गड़गड़ाहट के बीच पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूलों की वर्षा कर राहुल असरानी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता राहुल असरानी ने बैलाडीला ट्रक यूनियन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रक यूनियन की समस्याओं एवं हितों के लिए वे हर संभव सहयोग और समर्थन प्रदान करेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान भी किया।

स्वागत कार्यक्रम में बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कैशियर मनीष नायक, सह सचिव विश्वजीत सरकार (पिंकू), सह सचिव वैभव साहा, उमेश सिंह, सूरज जायसवाल, संजय दास, विवेक सरकार, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक समद्दार, अनिल यादव, गौरव सिंह, विशाल सोनवानी, अग्रवाल, शिवा, विजय दास सहित संस्था के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: