• Wed. Mar 25th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

एनएमडीसी किरंदुल में दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन*

ByK Raghu Rao

Mar 4, 2026
Spread the love

किरंदुल, बस्तर चौपाल
दिनांक 02 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में किरंदुल परियोजना में कार्यरत केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन डीएवी स्‍कूल ग्राउंड में किया गया। इस टूर्नामेंट में तीनों टीमों द्वारा लीग मैच खेले गए। इस दौरान महिला खिलाडि़यों की तीन टीमें क्रमश: लाजवाब लेडिस-टीम के कैप्‍टन डा.अमृता श्रीवास्‍तव, मैनेजर नीतू देवांगन, पावर हाऊस डिवास-टीम के कैप्‍टन डा.खुशबू श्रीवास्‍तव, मैनेजर रोजी एन.सोरेन और किरंदुल क्विन्‍स-टीम के कैप्‍टन डा. वी.चैतन्‍या, मैनेजर सुश्री कुणामी हंसदा थीं।फाइनल मैच की मुख्‍य अतिथि के एल नागवेणी,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विशिष्‍ट अतिथि डा.मनीषा लाल, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी, परियोजना चिकित्‍सालय, संजय पाटील, सहा.महाप्रबंधक (राजभाषा),प्रमोद कुमार, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित थे। सर्वप्रथम पुष्‍पगुच्‍छ देकर अतिथियों का हार्दिक स्‍वागत किया। तत्‍पश्‍चात अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त किया। तत्‍पश्‍चात मुख्‍य अतिथि ने टॉस किया और पावर हाऊस टीम को बल्‍लेबाजी करने को कहा।इसके बाद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें टीम लाजवाब लेडिस विजेता और टीम पावरहाऊस डिवास टीम उप विजेता रहीं। जबकि टीम किरंदुल क्विन्‍स को तृतीय स्‍थान मिला। गौरतलब हैं कि अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मुख्‍य समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को खिताब देकर सम्‍मानित किया जाएगा। मैच के एम्‍पायर बृजेश यादव और भोला,स्‍कोरर दिलीप कुमार,कांमेन्‍ट्रेटर कुणामी हंसदा,सहायक प्रबंधक एवं दलिप कुमार(सामग्री) समन्‍वयक ने अपनी अहम भूमिका निभाई। महिला खिलाडियों ने प्रबंधन का आभार माना और भविष्‍य में महिलाओं के लिए ऐसे ही और टूर्नामेंट आयोजन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: