किरन्दुल (जिला दंतेवाड़ा) की बेटी एवं हिंदी साहित्यकार डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया।राजधानी में Asia News Bharat एवं News Plus 24 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका के करकमलों से उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। वहीं एक अन्य समारोह में Lavanya Foundation द्वारा उन्हें Womenia 2026 Award से भी नवाजा गया।उल्लेखनीय है कि Lavanya Foundation द्वारा प्रत्येक जिले से एक प्रतिभावान एवं प्रेरणादायी महिला का चयन कर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष दंतेवाड़ा जिले से डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।डॉ. दिव्या देशमुख को यह सम्मान साहित्य के माध्यम से समाज में नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। उनकी रचनाएं विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं और वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन कर रही हैं।डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ ने इस सम्मान को अपने क्षेत्र, पाठकों और साहित्य प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव और महिलाओं की आवाज़ को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा देती है।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
