किरंदुल।
विशाखापट्टनम में दिनांक 27 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित ऑल इंडिया डांस कंपटीशन “सागर समागम” में किरंदुल के नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट के 21 प्रतिभाशाली बच्चों ने भरतनाट्यम सहित विभिन्न नृत्य शैलियों में भाग लिया और शानदार सफलता अर्जित की।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी
भरतनाट्यम एवं अन्य नृत्य विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में
देवस्मिता बिस्वास, यामी भगत, मुग्धा, आर. कृतिका, टिशा देवांगन, निष्ठा दास, सुदीक्षा, भव्या घोष, समृद्धि मंडा, डी. याशिता, हर्षिता शामिल रहे।
इसके साथ ही आर. कृतिका (बॉलीवुड डांस) तथा सुदीक्षा एवं भव्या घोष (ड्यूड डांस) ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी
द्वितीय स्थान पर
तनीषा बिंजड़े, अदिति जेना, आशिता, नारायणी वर्मा, अद्विका, सृष्टि एवं भार्गवी रहीं।
ग्रुप डांस में भी शानदार जीत
नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी टीमवर्क और कला कौशल का उत्कृष्ट परिचय दिया।
विशेष सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर. कृतिका को
“आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ऑफ द डे” के सम्मान से नवाजा गया।
बच्चों की समग्र प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए आयोजक समिति द्वारा नित्य धारा डांस इंस्टीट्यूट को “ऑल ओवर बेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया।
साथ ही संस्थान के गुरु श्री नेपाल मल्लिक को नृत्य क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए “सोमेंद्र आचार्य सम्मान” प्रदान किया गया।
