• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

मेटल माइन्स वर्क्स यूनियन (इंटक) के मिलन समारोह में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों का सम्मान

ByK Raghu Rao

Jan 2, 2026
Spread the love

किरंदुल।
मेटल माइन्स वर्क्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल के पदाधिकारियों का गरिमामय सम्मान किया गया। यह आयोजन आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता तथा श्रमिक–व्यापारी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सहभागिता और श्रमिक हितों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संदीप साव, सचिव श्री साहिल छालीवाल, कोषाध्यक्ष श्री के. रघु राव, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिशा प्रदीप शंकरन, श्री सुभाष हलदार, कार्यालय सचिव श्री जितेन्द्र गुप्ता एवं श्री जोविंस पापचन को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए इंटक के सचिव श्री ए. के. सिंह ने व्यापारी संघ की सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन, क्षेत्र के आर्थिक विकास में उनके योगदान तथा श्रमिक हितों के प्रति सहयोगात्मक भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: