• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

किरन्दुल पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार

ByK Raghu Rao

Jul 30, 2025
Spread the love

लारसेन एंड टुब्रो कंपनी किरन्दुल में ट्रक से ब्लू कोटेड शीट 203 नग चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किरन्दुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से 635796/- रू. का चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त ट्रक CG18 H 1505 को किया बरामद

दिनांक 29.07.2025 को थाना किरन्दुल के लारसेन एंड टुब्रो कंपनी में सुबह लगभग 05:00 बजे चोरों द्वारा कंपनी परिसर में रखे 203 नग ब्लू कोटेड शीट जिसकी कीमत करीबन 635796/- रू. को ट्रक में भरकर चोरी करने की रिपेार्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 44/2025 धारा 303(2) 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा श्री गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स श्री उदित पुष्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर के बर्मन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस किरन्दुल श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक थाना प्रभारी संजय कुमार यादव द्वारा टीम गठित कर आरोपी विनोद यादव जो लारसेन एंड टुब्रो कंपनी के अंदर इलेक्ट्रिकल कन्ट्रेक्टर के अधीन काम करता है को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पुछताछ करते हुए चोरी में प्रयुक्त् ट्रक नं. CG18 H 1505 व उसमें लोड ब्लू कोटेड शीट 203 नग को जप्त किया गया एवं अन्य आरोपीगण विश्वजीत राय, दीपक दुर्गा एवं संजय विश्वास सभी निवासी किरन्दुल के द्वारा उक्त घटना के पश्चात फरार हो गये थे जिन्हे टीम द्वारा सायबर सेल के मदद से पता तलाश कर आज दिनांक 30.07.2025 गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔹 इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गोल्डी भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक के. सीमाचलम व प्रआर किर्तन नेताम, आरक्षक देवलाल सिदार, मकसूदन मंडावी, सोना ताती, बंटी मरकाम, पदमनाथ एवं सायबर सेल टीम की मत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: