• Mon. Sep 21st, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

नए HR महाप्रबंधक सुधांशु वर्मा का बैलाडीला प्रेस क्लब ने किया स्वागत

ByK Raghu Rao

Sep 18, 2026
Spread the love

किरंदुल परियोजना और स्थानीय मीडिया के बीच संवाद एवं समन्वय मजबूत करने पर हुई चर्चा

किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड के मुख्यालय हैदराबाद से स्थानांतरित होकर किरंदुल परियोजना में मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक पद पर पदभार ग्रहण करने वाले सुधांशु वर्मा से बैलाडीला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से नवपदस्थ महाप्रबंधक का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सुधांशु वर्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना, स्थानीय क्षेत्र तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर परियोजना प्रबंधन और स्थानीय मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सुधांशु वर्मा के कार्यकाल में एनएमडीसी परियोजना और स्थानीय पत्रकारिता जगत के बीच संवाद की परंपरा और अधिक मजबूत होगी। स्थानीय मुद्दों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद के माध्यम से सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

वहीं, सुधांशु वर्मा ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आपसी संवाद और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

इस दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा, कार्यालय सचिव शेखर दत्ता, उपाध्यक्ष के. रघु राव सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: