• Tue. Oct 27th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

नगरनार ने जीता एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, किरंदुल उपविजेता

ByK Raghu Rao

Sep 27, 2026
Spread the love

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन; फाइनल में नगरनार स्टील प्लांट ने किरंदुल को हराया, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बटोरी तालियां

किरंदुल। एनएमडीसी के अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का रविवार को बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अंतर परियोजना फुटबॉल प्रतियोगिता में एनएमडीसी की किरंदुल, बचेली, नगरनार स्टील प्लांट एवं दोणिमलै परियोजना की चार टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनएमडीसी किरंदुल परियोजना और नगरनार स्टील प्लांट की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नगरनार स्टील प्लांट की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का विजेता खिताब अपने नाम किया। वहीं, किरंदुल परियोजना की टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

दर्शकों के उत्साह ने बढ़ाया आयोजन का रंग

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में एनएमडीसी के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं स्थानीय नागरिक मैदान में मौजूद रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह से पूरा खेल मैदान जीवंत नजर आया।

अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

समापन समारोह में मोहम्मद तनवीर जावेद, डीजीएम (मानव संसाधन) एवं सचिव, स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी, बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन राजनाथ सर ने किया।

प्रतियोगिता में नगरनार स्टील प्लांट विजेता तथा किरंदुल परियोजना उपविजेता रही।

अधिकारी एवं पदाधिकारी रहे मौजूद

समापन समारोह में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रवींद्र नारायण, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एवं क्रीड़ा सलाहकार समिति के अध्यक्ष जे.सी. दास, इंटक यूनियन के सचिव ए.के. सिंह, श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष नोमेश्वर राव, सचिव प्रदीप नामदेव, एससी-एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी.एल. तारम, महासचिव दामोदर नाग सहित स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी खेल भावना, टीम भावना और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: