• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किरंदुल में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

ByK Raghu Rao

Oct 19, 2025
Spread the love

**किरंदुल।** औद्योगिक नगर किरंदुल में शुक्रवार को बस्तर सांसद **महेश कश्यप**, विधायक **चैतराम अटामी** तथा जिला पंचायत अध्यक्ष **नंदलाल मुड़ामी** के मुख्य आतिथ्य में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। सभी अतिथियों को पार्षदों द्वारा पुष्पगुच्छ और गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ **वार्ड क्रमांक 07 स्थित शासकीय माध्यमिक शाला बैलाडीला** परिसर में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर सांसद **महेश कश्यप** ने बच्चों को **₹5,000 का पुरस्कार** प्रदान किया।

इस दौरान **एनएमडीसी** द्वारा **₹90 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित विद्यालय भवन** का लोकार्पण किया गया। साथ ही, **एएमएनएस कंपनी** द्वारा **सीएसआर मद** से विद्यार्थियों के बैठने हेतु प्रदत्त बेंचों का भी उद्घाटन किया गया।

सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “किरंदुल नगर शिक्षा, सुविधा और स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में हर वार्ड में विकास की रोशनी पहुंचेगी।”

कार्यक्रम में यह भी उल्लेखनीय रहा कि नगर के **वार्ड क्रमांक 02, 11 और 18** में नागरिकों की सुविधा के लिए **ट्यूबलर स्ट्रीट लाइटें** स्थापित की गईं, जिनका लोकार्पण अतिथियों के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर **नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह**, **मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र**, **एनएमडीसी एजीएम (एचआर) दीपक पाल**, **एस.आर. गावड़े**, **एएमएनएस महाप्रबंधक वाई.वी. राघवेलु**, **उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी** सहित नगर के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: