• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर सौजन्य भेंट — खेल और सामाजिक सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा ।

ByK Raghu Rao

Nov 2, 2025
Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ए.एम.एन.एस मित्तल किरंदुल के महाप्रबंधक श्री वाई. व्ही. राघवेलु सर से सौजन्य भेंट कर उन्हें राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं एवं क्लब, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और खेल दोनों को समान रूप से प्राथमिकता देता है, लगातार नगर के युवाओं को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेश्वर लाल साहू उर्फ (पप्पू) के मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने कंपनी द्वारा अब तक खेल और सामाजिक गतिविधियों में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस सहयोग को निरंतर बनाए रखने का आग्रह किया। श्री राघवेलु सर ने क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कंपनी नगर के सर्वांगीण विकास और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी, ताकि दंतेवाड़ा और किरंदुल का नाम राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री अनिल मरकाम, संगठन सचिव श्री खेमेश्वर लाल साहू, एवं पदाधिकारीगण श्री विनोद कुमार सोना,नितिन दुबे, नागेश्वर राव, राकेश टंडन, विदेशी , गोलू और खिलेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: