विशिष्ट स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, इंदौर, द्वारा 13 दिसम्बर 2025 को “Sustainable Global Business Practices and Inclusive Growth” विषय पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किरंदुल की डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ ने सफलतापूर्वक सहभागिता की। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ त्रुनोजोयो मदुरा (इंडोनेशिया) तथा सबरगमुवा यूनिवर्सिटी (श्रीलंका) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ ने “Role of CSR in Tribal Community Development in India” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह शोध पत्र भारत में जनजातीय समुदायों के विकास में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की भूमिका को रेखांकित करता है और सतत विकास व समावेशी वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।डॉ. दिव्या देशमुख ‘उन्मुखी’ ने यह शोध अपने शोध गुरु डॉ. रचना निगम तथा साहित्यिक गुरु डॉ. विनय पाठक के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसे सम्मेलन में उपस्थित शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं द्वारा सराहना मिली।यह सहभागिता न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का उदाहरण है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय शोध एवं सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।
