• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी का बचेली–किरंदुल में भव्य स्वागत

ByK Raghu Rao

Jan 3, 2026
Spread the love

दंतेवाड़ा।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री राहुल असरानी के प्रथम दंतेवाड़ा प्रवास के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बचेली एवं किरंदुल में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री पीसे वेट्टी एवं एसटी मोर्चा जिला महामंत्री श्री सोमड़ू कोर्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बचेली एवं किरंदुल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तथा BTOA के उपाध्यक्ष श्री राहुल असरानी का फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राहुल असरानी ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें युवाओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गर्व एवं बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि बचेली एवं किरंदुल की धरती संघर्ष, मेहनत और संगठनात्मक मजबूती के लिए सदैव जानी जाती रही है। यहाँ के कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि आने वाले समय में युवा मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

श्री असरानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बताते हुए आह्वान किया कि युवा साथी घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ। साथ ही उन्होंने युवाओं से सामाजिक, शैक्षणिक एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा मोर्चा जिला इकाई हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी और सभी के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।प्रदेश महामंत्री श्री कुणाल ठाकुर ने संगठन विस्तार एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया।

वहीं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पीसे वेट्टी ने कहा कि जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा युवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अमलेंदु चक्रवर्ती, श्री विजय सोढ़ी, श्री जय भंसाली, जिला उपाध्यक्ष श्री डी. पी. मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदनी सहित श्रीमती भावना सक्सेना, श्री नजमुल हक, श्री अर्जुन भास्कर, श्री धनसिंग नाग, श्री विक्रम नहक, श्री निखिल नाग, श्री भूपेंद्र, श्री रवि भदौरिया, श्री साजन सिंह, श्री उद्देश्य, श्री अर्नब चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: