• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

थाना परिसर में पत्रकार से मारपीट, भाजपा नेताओं पर FIR

ByK Raghu Rao

Jan 16, 2026
Spread the love

पत्रकार संगठनों में आक्रोश, सराफा व्यापारियों ने किया बंद

एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, जनता की आवाज़ के पत्रकार डीएम सोनी थाना प्रभारी के कक्ष में बैठकर एक मामले की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान आरोपी थाने में घुस आए और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्रकार के पुत्र के साथ मारपीट की और पत्रकार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा अश्लील गालियाँ भी दी गईं।

घटना के समय थाना प्रभारी सहित पूरा पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, अन्यथा कोई गंभीर और बड़ी घटना घट सकती थी।

भाजपा नेताओं पर विभिन्न धाराओं में FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए गीदम पुलिस ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना, शीतल सुराना, तिलोक सुराना सहित अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच एवं कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सराफा व्यापारियों का विरोध, एसपी को सौंपा ज्ञापन

घटना के विरोध में दक्षिण बस्तर सराफा व्यापारियों ने बंद रखकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों में आक्रोश

वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ, दंतेवाड़ा ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब पुलिस थाने जैसी सुरक्षित जगह पर पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: