• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

दन्तेवाड़ा में शौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन

ByK Raghu Rao

Jan 17, 2026
Spread the love

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् शहीद हुये जवानों की स्मृति में शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग का तीसरा दिन |

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री नंदलाल मुड़ामी, 2IC श्री विवेक कुमार सिंह(सीआरपीएफ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन(रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर उप पुलिस अधीक्षक श्री नसरूल्ला सिद्दकी, उप पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार उइके(रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक- श्री सुशील नौटियाल, सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री धनंजय सिन्हा, निरीक्षक श्री ताती मुकेश(DRG) और बड़ी संख्या में खिलाडी/क्रिकेट प्रेमी व आम नागरिक मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन का प्रथम मैच कटेकल्याण ए एवं पालनार के मध्य खेला गया जिसमें पालनार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, कटेकल्याण द्वारा 32 रन का लक्ष्य दिया गया, पालनार की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में ही 33 रन बनाकर मैच को जीत गए, इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच राहुल वेट्टी रहे जिन्होंने 24 रन बनाये व 02 विकेट लिए |

प्रतियोगिता का दूसरा मैच सीआरपीएफ एवं किरंदुल ए के मध्य खेला गया, जिसमें किरंदुल ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, सीआरपीएफ की टीम ने 92 रन का लक्ष्य दिया। जिसको पीछा करते हुए किरंदुल ए की टीम ने 7.5 ओवर में 92 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच समीर रहे जिन्होंने टीम की जीत में 27 रन बनाए।

इसके पश्चात आज दिन का अंतिम मैच किरंदुल ए एवं पालनर के मध्य खेला गया, जिसमें किरंदुल ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, पालनर के टीम ने 89 रन का लक्ष्य दिया। किरंदुल ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.2 ओवर में ही छक्के के साथ 95 रन बनाकर मैच को जीत गए, इस मैच के मेन ऑफ द मैच सरोज रहे, जिन्होने 34 रन बनाए एवं 02 विकेट लिए और टीम ने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: