• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

किरंदुल में भव्य होगा श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव, एनएमडीसी शीर्ष अधिकारियों को आमंत्रण

ByK Raghu Rao

Jan 23, 2026
Spread the love

किरंदुल। लौह अयस्क नगरी किरंदुल में आयोजित होने जा रहे श्री श्री बालाजी कल्याणम महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में तेलुगु एसोसिएशन किरंदुल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद पहुंचकर एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी), निदेशक (पर्सनल) एवं निदेशक (टेक्निकल) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने एनएमडीसी के शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का विराट संगम है। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्री बालाजी के दिव्य विवाह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है।

एनएमडीसी के शीर्ष प्रबंधन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की और इसे सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।तेलुगु एसोसिएशन किरंदुल के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एनएमडीसी प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और यह महोत्सव क्षेत्र के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: