• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ ने 56वीं परंपरा के साथ फहराया तिरंगा, किरंदुल में देशभक्ति का उत्सव

ByK Raghu Rao

Jan 26, 2026
Spread the love

किरंदुल।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ, किरंदुल के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। संघ ने अपनी 56 वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष श्री संदीप साव ने नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री बबलू सिद्दीकी एवं वार्ड पार्षद श्री राजकुमार सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ-साथ संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसने नगरवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: