• Fri. May 29th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

चलती कार में लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे

ByK Raghu Rao

May 5, 2026
Spread the love

दंतेवाड़ा के मां मंदिर के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार रात को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब एक मारुति स्विफ्ट कार सड़क पर चल रही थी। अचानक वाहन से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। कार में सवार सभी यात्रियों ने बिना समय गंवाए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि यदि थोड़ी भी देरी होती तो सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल होने की स्थिति में दरवाजे खोलना मुश्किल हो सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।

कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा बहाल कर दिया गया।समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: