किरंदुल। DAV Public School Kirandul का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्साहजनक रहा। विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के वाणिज्य संकाय के छात्र अमित साहू ने 92.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अमित ने इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान संकाय में हरिता जी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आस्था साव ने 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा दीप्ति ठाकुर ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में अमित का दबदबा
वाणिज्य संकाय में अमित साहू 92.02 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहे। विशिष्ट सक्सेना ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा दीपिका सोनी ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में फ्लैश ठाकुर प्रथम
कला संकाय में फ्लैश ठाकुर ने 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्यया मजूमदार 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा तारा यादव 76.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य Santosh Srivastava ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
