• Fri. May 29th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

महर्षि नारद जयंती समारोह में गूंजा निष्पक्ष पत्रकारिता का संदेश, दंतेवाड़ा के आजाद सक्सेना सम्मानित

ByK Raghu Rao

May 18, 2026
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह समारोह पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और सम्मान का संगम बन गया। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा वृंदावन हॉल एवं स्पीकर हाउस में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने मंच से पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बस्तर अब संघर्ष से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे नक्सलवाद जैसे संवेदनशील विषयों पर तथ्यपरक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें। साथ ही उन्होंने अरविंद अवस्थी को लगातार आठवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कहा कि महर्षि नारद केवल पौराणिक पात्र नहीं, बल्कि संवाद और सूचना के प्रथम संवाहक थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सत्य से जोड़ना है।वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को बचाने में मीडिया की भूमिका को अहम बताया।समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे ग्रामीण पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर दंतेवाड़ा जिले के पत्रकारों और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: