*श्रमजीवी पत्रकार संघ की मासिक बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना का हुआ सम्मान, वितरित किए गए नए पहचान पत्र*

किरंदुल। दंतेवाड़ा जिले के पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्रमजीवी पत्रकार संघ दंतेवाड़ा इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को किरंदुल में आयोजित की गई। बैठक में किरंदुल, बचेली, नकुलनार एवं दंतेवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण संघ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना का स्वागत एवं अभिनंदन रहा। उपस्थित पत्रकारों ने चॉकलेट बोके एवं गमछा ओढाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद सक्सेना लंबे समय से पत्रकारिता और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा उनके अनुभव का लाभ पूरे जिले के पत्रकारों को मिलेगा।
बैठक में पत्रकारों ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष आने वाली चुनौतियों, पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। सदस्यों ने सुझाव दिया कि संगठन को हर ब्लॉक को मजबूत किया जाए ताकि हर क्षेत्र के पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के आगामी वर्ष की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसमें पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय पहल करने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर पत्रकारों के हित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के अंत में प्रदेश स्तर से जारी नवीन पहचान पत्रों का वितरण किया गया। सभी पत्रकार साथियों को नए आई-कार्ड प्रदान किए गए। पत्रकारों ने इसे संगठनात्मक पहचान और एकता का प्रतीक बताते हुए खुशी जाहिर की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नए पहचान पत्र पत्रकारों के लिए कार्यक्षेत्र में उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र सक्सेना, जीतू चौधरी, अमलेन्दु चक्रवर्ती, डॉ. राम कृष्णा बैरागी, नफीस कुरैशी, शेखर दत्ता, संजू दास, डीएम सोनी, के. रघु राव, विरु गौतम, सलमान नवाब, रवि दुर्गा, किशोर जाल, लखन दुर्गा, गेंदलाल मरावी, आशा कर्मा एवं सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने संजू दास का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का अपील की।

