• Sun. Jul 26th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

सिद्धेश्वर धाम में हुई प्रभु जगन्नाथ की प्राणप्रतिष्ठा

ByK Raghu Rao

Jun 29, 2026
Spread the love

पातररास में हुआ भव्य आयोजन

दंतेवाड़ा। मां दंतेश्वरी की पवन नगरी दंतेवाड़ा के पातररास में नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिशक्ति मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन उपरांत हुआ। शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्र नाथ जिया व सुकमा राजपरिवार के सदस्य कुमार जयदेव को सत्तारूढ़ कर बाजे – गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए ले जाया गया। उनके साथ मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के पुजारी प्रेम कृष्ण पाढ़ी, मावली माता मंदिर पुजारी अनिल ठाकुर, कुमार विजित देव, धाकड़ क्षत्रिय समाज, बंजारा समाज, कलार समाज, यादव समाज समेत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर से भव्य शोभायात्रा स्टेट बैंक चौक तक निकली। उसके बाद आगे पातररास तक शोभायात्रा पहुंचने पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व माता सुभद्रा के विग्रहों की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने भी प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। निकलेगी रथयात्रापं विभूति मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को श्री गोंचा पर मंदिर से रथयात्रा निकलेगी।

दुर्गा मंडप स्थित मौसी मंदिर में प्रभु विश्राम करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को वापसी की रथयात्रा बाहुड़ा गोंचा होगी।जगन्नाथ पुरी से मंगवाये विग्रहपातररास में नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम प्रभु जगन्नाथ मंदिर की स्थापना करने वाले मिश्रा परिवार के सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि उनका परिवार 7 पीढ़ियों से यहां निवासरत है। पिता सिद्धेश्वर मिश्रा की इच्छा पूरी करने 6 बेटों के परिवार ने यह मंदिर निर्माण करवाया है। इसके लिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, माता सुभद्रा के विग्रह ओड़िशा के जगन्नाथ पुरी से यहां लाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: