• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

रिमझिम बारिश में निकली कलश यात्रा, तुलसीदास जयंती आज

ByK Raghu Rao

Jul 30, 2025
Spread the love

दंतेवाड़ा । गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर राज्य स्तरीय महोत्सव के पहले दिन दंतेवाड़ा नगर में कलश यात्रा निकाली गई। पावन ग्रंथ रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर पहली बार दंतेवाड़ा में यह राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ द्वारा हर साल अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी जाती है। इसी क्रम में इस बार दंतेवाड़ा में आयोजन का निर्णय लिया गया। आयोजन के ठीक एक दिन पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गायत्री मन्दिर से हनुमान मंदिर तक रिमझिम बारिश की फुहारों में भीगते हुए श्रद्धालु उत्साह से इसमें शामिल हुए। कलश यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल मेंडका डोबरा मैदान पहुंची। इस आयोजन में शामिल होने अन्य जिलों से भी मानसप्रेमी भक्तजन यहां पहुंचने लगे हैं।मुख्य कार्यक्रम आजगुरुवार 31 जुलाई को सुबह 9 बजे से मेंडका डोबरा मंच पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आई चुनिंदा मानस मंडलियों द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया जाएगा। साथ ही विद्वान टीकाकार गोस्वामी तुलसीदास के कृतित्व व श्री रामचरित मानस के महात्म्य पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी व वन मंत्री केदार कश्यप, विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक चैतराम अटामी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश देशमुख, प्रदेशाध्यक्ष श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़, करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: