• Mon. Mar 2nd, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

ByK Raghu Rao

Sep 7, 2025
Spread the love

मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

किरंदुल, 6 सितम्बर 2025।शिक्षक दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों के आदर्श शिक्षकों का सम्मान किया गया। यूनियन के अध्यक्ष श्री विनोद कश्यप एवं सचिव श्री ए. के. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिक्षकों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता जीवन का जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक उसे सही दिशा प्रदान करते हैं। वे अनुशासन, संस्कार और चरित्र निर्माण की शिक्षा देकर राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। वास्तव में शिक्षक ही बच्चों के सपनों को आकार देते हैं और जीवनभर उन्हें सही राह दिखाते हैं।सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सभी प्रमुख विद्यालय—बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रकाश विद्यालय तथा अन्य शासकीय स्कूलों में जाकर शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों को कलम भेंट की गई। कलम का प्रतीकात्मक सम्मान इस संदेश के साथ किया गया कि शिक्षा और ज्ञान की असली शक्ति को एक शिक्षक ही समझ सकता है।विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए यूनियन को धन्यवाद ज्ञापित किया।इंटक यूनियन किरंदुल न केवल श्रमिक हितों के लिए बल्कि नगर में राष्ट्रीय पर्व, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन में भी सक्रिय रहती है। इन प्रयासों से समाज में एकता, प्रेम और सामुदायिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारी व सदस्य—श्री राकेश लाल, श्री जी. रवि, श्री जियाउल हसन, श्री एम.के. मल्लाह, श्री पति राम बघेल, श्री प्रशांत ठाकुर, श्री सादाब जिलान, श्री संतोष सरोज, श्री के.सी. गेडेकर, श्री दुर्गेश्वर नाग, श्री अभिमन्यु कोमरे, श्री छयंत कुमार, श्री इमरान सिद्दीकी, श्री हेमंत सोनवानी, श्री जितेंद्र कुमार, श्री अग्रेश्वर साहू, श्री अनिल कुमार साहू और श्री धर्मेंद्र साहू सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: