• Sat. Sep 12th, 2026

Bastar Chaupal

India #1 News Platform

खदान मजदूर संघ ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ साथी महेंद्र कुमार का किया सम्मान

ByK Raghu Rao

Aug 6, 2026
Spread the love

किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के विभिन्न विभागों में लगभग 40 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ कर्मचारी एवं खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ), शाखा किरंदुल के वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र कुमार का संघ द्वारा गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान महेंद्र कुमार को उनके निवास स्थान से रैली के रूप में आतिशबाजी के साथ यूनियन कार्यालय लाया गया। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर खदान मजदूर संघ की मातृशक्तियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मुख्य अतिथि के आसन तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया।

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, छत्तीसगढ़ श्रम आयोग के पूर्व सदस्य आर. सी. नाहक, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, महामंत्री विक्रम नाहक, मोहित धवन, राजेंद्र यादव, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, विराट अवस्थी सहित यूनियन के पदाधिकारियों एवं मातृशक्तियों ने महेंद्र कुमार को पुष्पहार, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने महेंद्र कुमार के चार दशक लंबे सेवाकाल, उनकी कर्मठ कार्यशैली, संस्थान के प्रति समर्पण तथा खदान मजदूर संघ के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। साथ ही उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में महेंद्र कुमार ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए संगठन की एकजुटता एवं मजबूती के लिए सभी साथियों से सदैव मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया, जबकि राजेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के लक्ष्मीनाथ पोयाम, अजय कुमार, दिलीप सेठ्ठी, प्रशांत राय, एस. के. मल्लिक, आकाश माझी, सुधा, सूरमा, प्रीति, केसर, शशि, मिथुन, लाजेंद्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: